सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A short circuit caused a fire in a factory,

Noida News: फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों के सामान जले

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in a factory,
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-8 में हादसा, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू
Trending Videos


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-8 की एक फैक्ट्री में शनिवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इसमें लाखों के सामान जल गए। हालांकि, हादसे में जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद 10 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर-8 के एफ ब्लॉक में बिल्डर्स हार्डवेयर फैक्ट्री में लोहे का सामान बनाया जाता है। शनिवार तड़के चार से पांच बजे के बीच फैक्ट्री की चौथी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरे मंजिल पर फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने आग की लपटें देखीं तो विभाग को सूचना दी। पहले दमकल की दो गाड़ियां पहुंची। इसके बाद भयावहता को देखते हुए आठ और को बुलाया गया। आसपास के जिलों को भी सूचित किया गया कि आवश्यकता पड़ने पर कुछ फायर टेंडर भेजने होंगे। अंदर धुआं भरने के कारण आग पर काबू पाने में काफी परेशानी हुई। आग ने पैकिंग मेटेरियल के साथ-साथ मशीन और अहम कागजात को पूरी तरह नष्ट कर दिया। फैक्टरी के अंदर भारी मात्रा में गत्ते रखे हुए थे, जिससे आग ने तुरंत विकराल रूप धारण कर लिया।

आसपास की इमारतों को किया गया सुरक्षित

अग्निशमन विभाग की टीम एक तरफ आग बुझाने में लगी रही तो दूसरी तरफ इससे बचाने के लिए आसपास के इमारतों पर भी पानी की बौछार करती रही। शुरुआत में आग की भयावहता को देखते हुए लग रहा था कि आसपास की बिल्डिंग भी चपेट में आ जाएगी। बताया जा रहा है कि फैक्टरी के अंदर केमिकल भी रखे हुए थे। सीएफओ ने बताया कि आग लगने की सूचना देरी से दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed