{"_id":"6a26ca6d1d91f56d280f66c7","slug":"aaradhya-won-gold-medal-in-the-national-karate-competition-noida-news-c-23-1-lko1064-96866-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राष्ट्रीय कराटे में आराध्या ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राष्ट्रीय कराटे में आराध्या ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। देहरादून स्थित मल्टी पर्पज परेड ग्राउंड में 4 से 7 जून तक हुई सब जूनियर, कैडेट जूनियर राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा की आराध्या गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता। उन्हें यह सफलता 10 वर्ष आयुवर्ग के 25 किलोग्राम वर्ग में हुई है। आराध्या सेक्टर-93बी, ग्रेटर नोएडा की निवासी हैं। वह डेल्टा स्थित भारतीयम स्कूल में कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
द अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट के आराध्या के कोच राजीव और जुगन वीर सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ग में हर राज्य से एक खिलाड़ी को मौका दिया गया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आराध्या ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
द अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट के आराध्या के कोच राजीव और जुगन वीर सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ग में हर राज्य से एक खिलाड़ी को मौका दिया गया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आराध्या ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन