सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused in 12 crore cyber fraud case from architect fails to get relief

Noida News: आर्किटेक्ट से 12 करोड़ की साइबर ठगी में आरोपी को नहीं मिली राहत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Accused in 12 crore cyber fraud case from architect fails to get relief
विज्ञापन
आर्किटेक्ट से 12 करोड़ की साइबर ठगी में आरोपी को नहीं मिली राहत
Trending Videos

ग्रेटर नोएडा। सत्र अदालत ने ट्रेडिंग के नाम पर आर्किटेक्ट से करीब 12 करोड़ रुपये की ठगी के चर्चित मामले में आरोपी तेजपाल की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अदालत ने अपराध की गंभीरता, आरोपी की सक्रिय संलिप्तता और केस डायरी में उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया। ठगी का यह मामला जिले की सबसे बड़ी साइबर ठगी में शामिल है। दर्ज मामले के मुताबिक लगभग 17 दिनों में अलग-अलग बैंक खातों में कुल 11 करोड़ 99 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए थे। जब उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की तो कुछ रकम उनके खाते में वापस भी की गई लेकिन बाद में उनसे कंपनी के आईपीओ में 17 करोड़ रुपये निवेश करने की मांग की गई। इसी पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ और एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़ित ने थाना साइबर क्राइम सेक्टर-36 में एफआईआर दर्ज कराई थी। साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में खातों के विवरण के साथ राशि को फ्रीज कराकर आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी से जुड़े खाते पर एनसीआरपी पोर्टल पर 23 अन्य साइबर अपराधों की शिकायतें भी दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed