सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused of luring a teenager

Noida News: किशोरी को फुसलाकर ले जाने का आरोप

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Accused of luring a teenager
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिसरख के व्यक्ति ने रिश्तेदार पर बेटी(17) को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए बिसरख कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बुलंदशहर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी नोएडा की फैक्टरी में नौकरी करती है। उन्होंने बताया कि पांच मई को उसके मामा के बेटे ने उसे छपरौला जाने वाले मार्ग पर ई-रिक्शा में बैठाया था। दो घंटे बाद पुत्री ने फोन कर अपने मामा के बेटे को बुलंदशहर पहुंचने की जानकारी दी थी, लेकिन पहुंची नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके मामा के बेटे का साला राहुल (निवासी अलीगढ़) उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed