सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfsdg

Noida News: खौफ के साए में सेक्टर के लोग, लवारिस कुत्तों ने बढ़ाई चिंता

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
dfgfsdg
विज्ञापन
- एक सप्ताह के अंतद कई बच्चे और बुजुर्ग कुत्तों के हमलों का हो चुके हैं शिकार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर म्यू-2 में लावारिस और आक्रामक कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि लोग अब घर से बाहर निकलते समय अपने साथ डंडे रखने को मजबूर हैं। पिछले एक सप्ताह के भीतर कई बच्चे और बुजुर्ग कुत्तों के हमलों का शिकार हो चुके हैं, जिससे पूरे सेक्टर में भय और आक्रोश का माहौल है।
ताजा घटना में रविवार को कृतिका राठी नाम की एक मासूम बच्ची पर लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्राधिकरण ने अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया, जिसके कारण लोगों की चिंता और नाराजगी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राम अवतार सोलंकी ने बताया कि सोमवार को भावना पांडे नाम की एक महिला को भी एक लावारिस कुत्ते ने उस समय काट लिया, जब वह अपने घर के नीचे टहल रही थीं। कुत्ते के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए आइवरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और लगातार हो रही काटने की घटनाओं के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में हिचक महसूस कर रहे हैं। सेक्टरवासियों ने प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों से लावारिस कुत्तों को तत्काल पकड़ने और उनकी नसबंदी करके क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed