सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shops will be set up to sell the products of self-help groups.

Noida News: स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए बनेंगी दुकानें

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Shops will be set up to sell the products of self-help groups.
विज्ञापन
- जिला प्रशासन सार्वजनिक स्थानों पर उपलब्ध कराएगा आउटलेट
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर प्रशासन स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर दुकानें उपलब्ध कराने की पहल कर रहा है। प्रशासन बस स्टैंड, सरकारी परिसरों और मेलों में आउटलेट खोलने की तैयारी में है। जिससे महिला उद्यमियों और स्थानीय कारीगरों की ओर से तैयार उत्पादों को सीधे बाजार तक पहुंचाया जा सके।
जिले में करीब 1,500 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं जो अचार, पापड़, साबुन, मसाले समेत अन्य उत्पाद तैयार करते हैं। इन उत्पादों को उचित बाजार दिलाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने यह कदम उठाया है। हाल ही में दादरी के बढ़पुरा गांव के एक समूह ने अचार बेचने के लिए नोएडा रोडवेज बस स्टैंड पर दुकान उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में जिला विकास अधिकारी ने नोएडा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश ने बताया कि विकास भवन में पहले से ही दुकान लगाई गई है जहां विभिन्न समूहों के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। इसके अलावा ऐसे स्थानों की पहचान की जा रही है, जहां लोगों की आवाजाही अधिक रहती है, ताकि बिक्री को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed