सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Admission process affected due to pharmacy exam

Noida News: फार्मेसी परीक्षा के कारण एडमिशन प्रक्रिया प्रभावित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Admission process affected due to pharmacy exam
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर


नोएडा। प्राविधिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित फार्मेसी पाठ्यक्रम की वार्षिक परीक्षाओं के चलते होशियारपुर बालिका इंटर कॉलेज को 12 मई तक बंद कर दिया गया है। परीक्षा केंद्र बनाए जाने के कारण नियमित कक्षाएं स्थगित हैं। जिससे स्कूल की प्रवेश प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है और अभिभावकों व छात्रों को परेशानी हो रही है। परीक्षा के प्रवेश के लिए अभिभावकों को बिना जानकारी के ही लौटना पड़ रहा है। स्कूल बंद रहने से छात्रों का कहना है कि लंबी अवधि तक स्कूल बंद रहना उनके पाठ्यक्रम पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

एडमिशन के लिए पहुंचे अभिभावक ने बताया कि वे दाखिले से संबंधित जानकारी लेने आए थे लेकिन उन्हें गेट से ही लौटा दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed