{"_id":"6a37e8bbd09bf29b320815ff","slug":"fgds-grnoida-news-c-1-noi1095-4418812-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कंपनी से स्क्रैप चोरी में सुरक्षाकर्मी समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कंपनी से स्क्रैप चोरी में सुरक्षाकर्मी समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंपनी से स्क्रैप चोरी में सुरक्षाकर्मी समेत दो गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-63 थाना पुलिस ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से करीब सात लाख रुपये कीमत का 82 किलो से अधिक मोबाइल मदरबोर्ड स्क्रैप बरामद हुआ है। पुलिस खुलासे के मुताबिक वारदात में कंपनी का सुरक्षाकर्मी भी शामिल है।
सेक्टर-63 सी-ब्लॉक स्थित रोशन इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के निदेशक निरंजन शुक्ला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 जून की रात चोरों ने कंपनी से मदरबोर्ड और आईसी चोरी कर लिए थे। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बंद पेट्रोल पंप के पास से दो संदिग्धों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के अवनीश यादव और कमर सिंह के रूप में हुई। पूछताछ में अवनीश ने कुबूल किया कि वह उसी कंपनी में सुरक्षाकर्मी है और उसने ही साथियों संग मिलकर चोरी की थी। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।