सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   drunk woman created ruckus in Greater Noida by lying down on road

ग्रेटर नोएडा में हाई वोल्टेज ड्रामा: हाथ में सिगरेट और बगल में बोतल; नशे में सड़क पर लेटी युवती का वीडियो

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 22 Jun 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्रेटर नोएडा से एक युवती का वीडियो वायरल हो रहा है। शराब के नशे में धुत युवती ने बीच सड़क पर लेटकर हंगामा किया। राहगीरों को परेशान करने की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल जांच कराई।

drunk woman created ruckus in Greater Noida by lying down on road
नशे में सड़क पर लेटी युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित बीच सड़क पर शराब के नशे में एक युवती के हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस के अनुसार घटना 1 जून 2026 की है। मामले में युवती का मेडिकल परीक्षण कराकर कार्रवाई की जा चुकी है।





जानकारी के मुताबिक ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली रिवर व्यू सोसायटी में एक 32 वर्षीय युवती रहती है। 1 जून को शराब पीने के बाद नशे में होकर महिला ने जमकर हंगामा किया था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी सामने आया था। जिसमें देखा जा सकता है कि युवती बीच सड़क पर शराब के नशे में लेटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उसके हाथ में सिगरेट है। वहीं बगल में शराब की बोतल रखी है। वह लगातार हंगामा कर रही है। वहीं आसपास राहगीरों की भीड़ जमा है। वहां मौजूद लोग उसे लगातार समझाने का प्रयास कर रहे हैं। युवती के बीच सड़क पर हंगामे के कारण ट्रैफिक रुकने से जाम भी लगता है। 
विज्ञापन


इस कारण सड़क पर आ-जा रहे लोगों को परेशान होती है। उसके व्यवहार से आसपास मौजूद लोगों को असुविधा हुई तो मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने महिला को उचित माध्यम से थाने लाकर उसका चिकित्सकीय परीक्षण (मेडिकल) कराया। मेडिकल जांच के बाद उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed