सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Doctor arrested for swindling people by posing as woman

सर्जरी में फेल, ठगी में माहिर: डेटिंग ऐप पर महिला बनकर बनाता शिकार; एक चूक से पकड़ा गया MBBS डॉक्टर

अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 22 Jun 2026 08:44 AM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। यह डॉक्टर महिला बनकर लोगों से निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर ठगी करता था। आरोपी आंध्र प्रदेश में गलत सर्जरी के बाद ग्रेटर नोएडा में छिपकर रह रहा था।

Doctor arrested for swindling people by posing as woman
ठगी करने वाला डॉक्टर नोएडा पुलिस ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने वाले डॉक्टर को साइबर क्राइम थाना सेक्टर-36 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मूल रूप से आंध्र प्रदेश निवासी रामाकृष्ण पेदगावेगी (37) एमबीबीएस और एमडी है।



पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी पहले आंध्र प्रदेश में निजी अस्पताल में इलाज करता था। वहां पर सर्जरी गलत हो ने पर प्राथमिकी दर्ज हो गई थी। पुलिस से बचने के लिए वहां से भाग कर ग्रेनो के चाई-फाई में किराये पर रहने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की आवाज में निवेश पर मुनाफे का देता था झांसा
आरोपी ने सोशल मीडिया समेत डेटिंग ऐप पर महिला के नाम और फोटो से आईडी बनाकर साइबर ठगी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर मैसेज के बाद आरोपी लोगों को फंसाने के लिए महिलाओं की आवाज में बात करता था। भरोसा जीतने के बाद निवेश पर कई गुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर रकम ट्रांसफर कराता था।

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने ग्रेटर नोएडा से रामाकृष्ण को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप पर महिला के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाता था। 

बातचीत के बंगलूरु के इंजीनियर से ठगी में पकड़ा गया आरोपी
साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय सिंह राणा ने बताया कि आरोपी ने बंगलूरू निवासी इंजीनियर से ठगी की थी। शिकायत पर नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो से मिले साक्ष्यों पर काम करते हुए आरोपी की लोकेशन तलाशी गई।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अंग्रेजी में संवाद कर उच्च आय वर्ग के उपयोगकर्ताओं को फर्जी महिला प्रोफाइल से निशाना बनाता था। खुद का परिचय एक नामी कंपनी में वित्तीय सलाहकार के तौर पर देता था।

दौरान खुद को महिला बताकर वह लोगों का विश्वास जीतता था। इसके बाद वह उन्हें एक निवेश प्लेटफॉर्म पर पैसा लगाने की सलाह देता था। पीड़ितों से जिस बैंक खाते में पैसा जमा कराया जाता था, वह एक म्यूल अकाउंट था। इस खाते की इंटरनेट बैंकिंग के लिए आरोपी डॉक्टर का मोबाइल नंबर पंजीकृत था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed