{"_id":"69f0b8a3043f4f80e2049500","slug":"adolescent-girls-received-the-hpv-vaccine-after-awareness-campaigns-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-6376-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जागरूकता के बाद किशोरियों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जागरूकता के बाद किशोरियों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन
विज्ञापन
विज्ञापन
- एचपीवी वैक्सीन को लेकर फैले भ्रम के कारण किशोरियां नहीं लगवा रही थी टीके
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए चलाए गए जागरूकता अभियान में स्वास्थ्य कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई है। जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार को 11 किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस संख्या को और बढ़ाने के लिए अभियान तेज किया जाएगा।
जेवर सीएचसी में 1 अप्रैल को शुरू किए गए दो स्वास्थ्य कार्यक्रम 'अंतरा इंजेक्शन' और 'एचपीवी वैक्सीन' में शुरुआत में अलग-अलग तस्वीर देखने को मिली। जहां अंतरा इंजेक्शन लगवाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं, वहीं एचपीवी वैक्सीन को लेकर फैले भ्रम के कारण किशोरियां टीका लगवाने से बच रही थीं। इन्हें जागरूक करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने गांव-गांव जाकर भ्रम दूर किया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सर्फे जेया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान और स्वास्थ्य कर्मचारियों की मेहनत की वजह से ही कई किशोरियों को जेवर सीएचसी में एचपीवी वैक्सीन लगाई गई है।
Trending Videos