{"_id":"69bd6974e08a72810b0d6a22","slug":"after-163-days-aqi-reaches-green-zone-relief-from-pollution-noida-news-c-23-1-lko1064-90452-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 163 दिन बाद ग्रीन जोन में पहुंचा एक्यूआई, प्रदूषण से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 163 दिन बाद ग्रीन जोन में पहुंचा एक्यूआई, प्रदूषण से राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से 20 डिग्री पहुंचा तापामान, लोगों ने महसूस की ठंड
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बारिश का असर शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के वायु प्रदूषण पर देखने को मिला। बारिश होने के बाद लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है। ग्रेनो का एक्यूआई ग्रीन जोन में 98 दर्ज किया गया। ऐसा पूरे 163 दिन बाद हुआ है। इससे पहले बीती सात अक्तूबर को ग्रेनो का एक्यूआई 52 दर्ज किया गया था।
वहीं, ग्रेनो का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट से लोगों ने सर्दी का अहसास किया। अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने की संभावनाएं हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बारिश से थमा शहर, सड़कों पर लगा जाम
फोटो
नोएडा। बारिश के बाद मॉडल टाउन, सेक्टर-52 चौराहा, सेक्टर-71, सेक्टर-18, राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल समेत कई इलाकों में जलभराव होने से शहर थम सा गया। शुक्रवार सुबह और दोपहर के समय शहर की कई प्रमुख जगहों पर लोग ट्रैफिक की समस्या से जूझते रहे। दस मिनट का रास्ता तय करने में करीब चालीस मिनट से ज्यादा लग गए। वहीं, बारिश ने शहर की सफाई व्यवस्था की भी पोल खोलकर रख दी है। नालियों की सफाई न होने के कारण पानी सड़कों पर जमा हो गया, जिससे हालात और बिगड़ गए।
वहीं, बारिश के कारण ऑटो-ई रिक्शा भी सामान्य दिनों के मुकाबले कम चले। इस वजह से काम पर जाने वाले शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश से बचने के लिए मेट्रो स्टेशन के बाहर ही लोग इंतजार करते रहे।
Trending Videos