सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After 26 hours, electricity supply was restored in Dadha CHC.

Noida News: 26 घंटे बाद डाढ़ा सीएचसी में बिजली आपूर्ति बहाल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
After 26 hours, electricity supply was restored in Dadha CHC.
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। डाढ़ा गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में करीब 26 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। मंगलवार को बिजली बिजली सप्लाई सुचारू होने के बाद मरीजों, तीमारदारों और चिकित्सकों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली। साथ ही सीएचसी में लगी इलेक्ट्रॉनिक मशीनों से दोबारा इलाज शुरू हो गया। ग्रेटर नोएडा के डाढ़ा गांव स्थित सीएचसी में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। बुधवार को भी शाम तक बिजली बहाल नहीं होने से अस्पताल प्रशासन के सामने संकट की स्थिति बन गई थी। अस्पताल इंचार्ज की शिकायत पर एनपीसीएल कर्मचारियों ने बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। इसके बाद बुधवार देर शाम अस्पताल में बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नारायण किशोर ने बताया कि अस्पताल में बिजली नहीं होने के कारण कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित हो जाती हैं। बुधवार देर शाम को आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित हो गई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed