{"_id":"69e8ceaa05908596010e9a0c","slug":"ai-skills-mandatory-with-degree-ai-for-all-course-implemented-noida-news-c-1-noi1095-4195528-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डिग्री के साथ एआई स्किल अनिवार्य, एआई फॉर ऑल कोर्स लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डिग्री के साथ एआई स्किल अनिवार्य, एआई फॉर ऑल कोर्स लागू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- सेकंड सेमेस्टर के छात्रों के लिए तीन माह का ऑनलाइन कोर्स, विश्वविद्यालय ने जारी किए निर्देश
- एआई का दैनिक जीवन में उपयोग, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और जनरेटिव एआई समेत कई चीजों की दी जाएगी जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों के लिए किताबों के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) पढ़ाई का हिस्सा बनने जा रहा है। बदलते तकनीकी दौर में सेकंड सेमेस्टर के सभी छात्रों के लिए एआई फॉर ऑल कोर्स करना अनिवार्य कर दिया गया है। करीब तीन महीने का यह कोर्स ऑनलाइन होगा, वहीं इसे विश्वविद्यालय की ओर से संचालित किया जाएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेज को आधिकारिक पत्र भी भेजा गया है।
एआई की बढ़ती उपयोगिता और भविष्य की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय ने इसको कोर्स में शामिल किया है। इस सत्र से सेकंड सेमेस्टर के सभी छात्रों को कोर्स में एनरोलमेंट करना होगा। इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों होंगे। इस दौरान छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का परिचय, विकास, दैनिक जीवन में उपयोग, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और जनरेटिव एआई आदि को पढ़ाया व समझाया जाएगा।
नई तकनीकों को सीखने का अवसर -
शिक्षकों का मानना है कि इस पहल से छात्रों को नई तकनीकों को सीखने का अवसर मिलेगा और वे रोजगार के क्षेत्र में अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे। कोर्स के तहत ऑनलाइन लेक्चर, प्रेजेंटेशन और असाइनमेंट्स के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। साथ ही छात्रों की नियमित उपस्थिति और प्रदर्शन का मूल्यांकन भी किया जाएगा, जिसके बाद परीक्षा आयोजित की जाएगी।
कोट-
सेकंड सेमेस्टर के सभी छात्रों के लिए यह कोर्स अनिवार्य कर दिया गया है। इसके जरिए छात्रों को बहुत कुछ नया सीखने को मिलेंगा।
- डॉ. अनीता मिश्रा, महाविद्यालय की प्राचार्या
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X