{"_id":"69eb798ec2db2ef1c608bf34","slug":"neetu-samra-appointed-as-the-new-ceo-of-yapal-flights-to-commence-soon-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-6262-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यापल की नई सीईओ बनीं नीतू समरा, जल्द शुरू होंगी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यापल की नई सीईओ बनीं नीतू समरा, जल्द शुरू होंगी उड़ान
विज्ञापन
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के सीईओ बदले। क्रिस्टोफ की जगह नीतू सम्रा बनाई गई एयरपोर्ट की नई स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- भारतीय सीईओ नहीं होने के चलते बकास की ओर से एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम के लिए नहीं मिल रही थी अनुमति
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान में लंबे समय से आ रही अड़चन का पटाक्षेप हो गया है। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (यापल) के सीईओ के भारतीय नहीं होने के नियम से आ रही बाधा को दूर करते हुए कंपनी ने अंतरिम आधार पर नीतू समरा को सीईओ नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि अब एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम (एएसपी) का अप्रूवल जल्द मिल सकता है। इससे एयरपोर्ट से जल्द उड़ान शुरू हो सकती हैं। इससे पहले यापल के विदेशी मूल के सीईओ क्रिस्टॉफ श्नेलमान होने के चलते बकास की ओर से एएसपी के लिए हरी झंडी नहीं मिल पा रही थी।
इसी 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा हवाईअड्डे का उद्घाटन किया था। इसके बाद एनआईए की ओर से एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम के लिए बकास में आवेदन किया था। भारतीय सुरक्षा नियमों के चलते भारत में किसी भी एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य बताया गया था। गृह मंत्रालय की ओर से भी नोएडा एयरपोर्ट पर विदेशी मूल के सीईओ को हरी झंडी नहीं दी गई थी। इसके चलते उड़ानों पर भी ब्रेक लगा हुआ था।
अब एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से नीतू सामरा को अंतरिम आधार पर सीईओ नियुक्त किया गया है। निदेशक मंडल की औपचारिक चयन प्रक्रिया पूरी होने तक वह सीईओ बनी रहेंगी। नीतू अक्तूबर 2021 से नोएडा एयरपोर्ट की मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। वह एयरपोर्ट के विकास में सक्रिय रूप से शामिल रही हैं। परियोजना में उन्होंने वित्तीय प्रबंधन, शासन और रणनीतिक योजना की देखरेख की है।
पूर्व सीईओ कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में निभाएंगे जिम्मेदारी
क्रिस्टोफ श्नेलमान अगस्त 2020 से यापल के सीईओ के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब वह कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में एयरपोर्ट के निदेशक मंडल में शामिल होंगे। इस भूमिका में वह परियोजना और उसके संचालन में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।
कोट
एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद उनका लक्ष्य था कि परिचालन जल्द से जल्द शुरू हो सके। इस प्रबंधन परिवर्तन से एयरपोर्ट बकास की आवश्यकताओं के अनुरूप हो गया है। नई गठित टीम स्पष्ट और पारदर्शी शासन तथा मजबूत कॉर्पोरेट संस्कृति के मार्गदर्शन में सुचारू परिचालन परिवर्तन में सहयोग करेगी। - डैनियल बिरचर, चेयरमैन, यापल
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X