{"_id":"69ef9ec3ab49478e7601fe36","slug":"cctv-surveillance-will-be-conducted-on-criminals-and-miscreants-in-dadri-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: दादरी में अपराधियों संग मनचलों पर निगाह रखेगी 'तीसरी आंख', 83 लाख रुपये से कराया जाएगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri: दादरी में अपराधियों संग मनचलों पर निगाह रखेगी 'तीसरी आंख', 83 लाख रुपये से कराया जाएगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
सार
अपराध नियंत्रण और यातायात निगरानी के लिए दादरी में 83 लाख रुपये से 86 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। सेफ सिटी योजना के तहत मई अंत तक कार्य शुरू होगा। नियंत्रण कक्ष नगर पालिका में बनेगा।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अपराध नियंत्रण, यातायात नियमों के अनुपालन और स्कूल-कॉलेजों के आसपास असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए अब दादरी शहर के प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कार्य सेफ सिटी योजना के तहत लगभग 83 लाख रुपये से कराया जाएगा। नगर पालिका परिषद दादरी के दफ्तर में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
Trending Videos
योजना के तहत जीटी रोड पर बालाजी एन्क्लेव कॉलोनी से लेकर नई आबादी स्थित आईजी गार्डन फार्म हाउस के पास तक करीब 50 कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं, रेलवे रोड पर मुख्य तिराहे से आरओबी पुल और आसपास के क्षेत्रों में 36 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इन सभी कैमरों का नियंत्रण कक्ष नगर पालिका परिषद कार्यालय में बनाया जाएगा, जहां से निगरानी की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर सचिन त्यागी के अनुसार, इस परियोजना को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। कार्य मई माह के अंत तक शुरू होने की संभावना है, जिसे तीन महीने में इसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी के जीटी रोड, रेलवे रोड, मुख्य तिराहों और आसपास के क्षेत्रों में छोटी-बड़ी आपराधिक घटनाओं के बाद आरोपी अक्सर आसानी से फरार हो जाते हैं। इसके अलावा, मुख्य तिराहों और अन्य स्थानों पर महिलाओं को नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को अंजाम दिए जा चुके हैं। वहीं, यातायात नियमों के उल्लंघन और विवाद के दौरान मारपीट जैसी घटनाएं भी इन मार्गों पर होती रहीं हैं।
कालेजों के पास विशेष रहेगी निगरानी
शहर के शैक्षणिक संस्थानों वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज, जूनियर हाई स्कूल और मिहिर भोज बालिका डिग्री कॉलेज के आसपास भी मनचलों द्वारा छात्राओं पर अभद्र टिप्पणियों की शिकायतें मिलती रहीं हैं। इन सभी समस्याओं पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी नेटवर्क स्थापित करने की योजना तैयार की गई है।

कमेंट
कमेंट X