सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Akhilesh Yadav met the family in the delivery boy incident and assured them of support.

Noida News: डिलीवरी ब्वॉय प्रकरण में परिवार से मिले अखिलेश यादव, दिया आश्वासन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav met the family in the delivery boy incident and assured them of support.
विज्ञापन
फोटो

- पार्टी का प्रतिनिधिमंडल नोएडा जेल में डिलीवरी ब्वॉय से करेगा मुलाकात
- पुलिस आयुक्त से भी मिलेंगे अखिलेश यादव, सपा नेता राहुल अवाना ने दी जानकारी


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बृहस्पतिवार को लखनऊ में डिलीवरी बॉय मुनेंद्र के परिवार की मुलाकात कराई गई। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष ने परिवार की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सपा नेता राहुल अवाना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मामले में सक्रिय हस्तक्षेप का आश्वासन दिया है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
राहुल अवाना के अनुसार, मुलाकात के दौरान मुनेंद्र के परिजनों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी। परिवार ने अपनी सामाजिक, आर्थिक और कानूनी परेशानियों से भी उन्हें अवगत कराया। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी हमेशा कमजोर, वंचित और पीड़ित वर्गों के साथ खड़ी रही है। इस मामले में भी परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही नोएडा जेल जाकर डिलीवरी बॉय से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल जेल में जाकर उसकी स्थिति की जानकारी लेगा। उससे जुड़े तथ्यों को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। सपा अध्यक्ष स्वयं भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द ही गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर मामले की जानकारी लेंगे। निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग करेंगे। चर्चित प्रकरण इंजीनियर युवराज मेहता को बचाने का प्रयास करने वाले करीब डिलीवरी बॉय और उसके भाई को नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक और रेहड़ी पटरी वालों से रंगदारी के मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed