सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allegations of fraud of Rs 12 lakh in name of sports event

Noida News: स्पोर्ट्स इवेंट के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud of Rs 12 lakh in name of sports event
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जैतपुर वैशपुर स्थित इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने स्पोर्ट्स इवेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी मामले में कोर्ट की शरण ली है। कोर्ट के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की। ग्रेनो इवेंट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी प्रबंधन का पिछले साल रविंद्र भाटी से स्पोर्ट्स इवेंट के लिए 25 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। बुकिंग कन्फर्म करने के लिए एक लाख रुपये का भुगतान भी किया गया था। इसके बाद कंपनी ने आयोजन के लिए सारी व्यवस्था कर ली। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शेष 12 लाख रुपये के भुगतान के लिए चेक दिया गया, लेकिन जब कंपनी ने उसे बैंक में जमा किया तो बाउंस हो गया। बैंक से जारी रिटर्न मेमो में स्पष्ट हुआ कि खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने से ऐसा हुआ। इसके बाद कई बार भुगतान के लिए संपर्क किया गया, लेकिन आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में उसने भुगतान से इन्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed