{"_id":"6981adba3ba8c3339f0e3771","slug":"an-out-of-control-truck-loaded-with-sand-broke-through-the-railing-and-entered-the-roundabout-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: रेलिंग तोड़कर गोलचक्कर के अंदर घुसा बालू से लदा अनियंत्रित ट्रक, घने कोहरे के चलते हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: रेलिंग तोड़कर गोलचक्कर के अंदर घुसा बालू से लदा अनियंत्रित ट्रक, घने कोहरे के चलते हुआ हादसा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
रेलिंग तोड़कर गोलचक्कर के अंदर घुसा बालू से लदा अनियंत्रित ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के डेल्टा–1 गोलचक्कर के पास एक कोहरे के कारण कम दृश्यता के चलते एक ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक गोलचक्कर की रेलिंग तोड़ते हुए अंदर घुस गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि या चोट की सूचना नहीं है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था। सड़कों पर दृश्यता बेहद कम थी। ट्रक तेज गति में होने के कारण समय रहते ब्रेक नहीं लग पाया और वह सीधे डेल्टा–1 गोलचक्कर से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बालू से लदे दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हाइड्रा की मदद से सड़क से हटवाया गया। जिससे मार्ग को पूरी तरह से खाली कराया जा सका। हादसे के दौरान किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है।
