{"_id":"6a6700fc2c1f5e7fe50268f9","slug":"an-undertrial-prisoner-lodged-in-the-luksar-district-jail-died-after-his-health-deteriorated-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो: जिला कारागार में बंदी की तबीयत बिगड़ने से मौत, दिल्ली का रहने वाला था विनय, 5 जुलाई से जेल में था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो: जिला कारागार में बंदी की तबीयत बिगड़ने से मौत, दिल्ली का रहने वाला था विनय, 5 जुलाई से जेल में था बंद
Mon, 27 Jul 2026 12:26 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:26 PM IST
सार
आरोपी 5 जुलाई 2026 से जेल में बंद था। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों और परिजनों को दे दी गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुक्सर स्थित जिला कारागार में बंद एक विचाराधीन कैदी की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। सूचना मिलने पर ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सोमवार 27 जुलाई को जिला कारागार के हेड वार्डर ने थाना ईकोटेक प्रथम को सूचना दी कि जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदी विनय समानिया (38) निवासी करावल नगर नई दिल्ली की सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। जेल प्रशासन ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि बंदी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उसे जिम्स अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
आरोपी 5 जुलाई 2026 से जेल में बंद था। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों और परिजनों को दे दी गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में किसी प्रकार की संदिग्ध परिस्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और जांच जारी है।