{"_id":"69c406b1b16665e52c08fab7","slug":"angry-girl-leaves-home-jumps-on-metro-track-injured-noida-news-c-1-noi1095-4091150-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घर से नाराज होकर निकली युवती मेट्रो ट्रैक पर कूदी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घर से नाराज होकर निकली युवती मेट्रो ट्रैक पर कूदी, घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन की घटना, युवती के सिर पर आईं चोटें
- अस्पताल में चल रहा इलाज, हादसे के वक्त ट्रैक से काफी पीछे थी मेट्रो
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली की रहने वाली एक युवती बुधवार शाम को मेट्रो स्टेशन के ट्रैक पर कूद गई। घटना सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन की है। गनीमत ये रही कि जिस वक्त युवती ट्रैक पर कूदी, उस वक्त मेट्रो काफी पीछे थी, जिसे समय रहते रोक दिया गया। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। युवती के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं, जिसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। कोतवाली फेज वन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के न्यू कोंडली की रहने वाली युवती संस्कृति बुधवार शाम करीब चार बजे नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पहुंची थी। कुछ देर तक प्लेटफॉर्म पर रुकने के बाद उसने अचानक ट्रैक पर छलांग लगा दी। युवती ट्रैक पर सिर के बल गिरी, जिससे वह लहुलूहान हो गई। वहीं, स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते स्टेशन स्टाफ ने युवती को बचा लिया और सेक्टर-27 स्थित निजी अस्पताल में युवती को भर्ती कराया गया है। वहीं, कुछ देर के लिए मेट्रो रोक दी गई। उधर, कोतवाली फेज-वन के प्रभारी निरीक्षक अमित मान ने बताया कि युवती का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उसके सिर में चोट लगी है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।
-- -- -- -- -- -
परिजनों को दी गई सूचना
उधर, हादसे की सूचना युवती के परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवती किसी बात से नाराज होकर घर से दोपहर बाद निकली थी। पुलिस मेट्रो स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं, मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।
Trending Videos