{"_id":"69c40bb296524aef6f0bbe42","slug":"aoa-of-pavelion-and-auperteh-gets-hand-over-noida-news-c-1-noi1095-4091108-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुपरटेक इकोसिटी और पवेलियन सोसाइटी की एओए को मिला हैंडओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुपरटेक इकोसिटी और पवेलियन सोसाइटी की एओए को मिला हैंडओवर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -- --
-एनसीएलएटी कोर्ट ने 25 दिन के भीतर हैंडओवर का दिया था आदेश
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सुपरटेक इकोसिटी और 34 पवेलियन सोसाइटी की एओए अब अपनी-अपनी सोसाइटी की कमान संभालेंगी। रख-रखाव से लेकर निवासियों की हर समस्या का समाधान वो खुद करेंगी। एनसीएलएटी के निर्देश के अनुसार, दोनों सोसाइटी की रखरखाव कंपनी ने सोसाइटियों को एओए को हैंडओवर कर दिया है, हालांकि अभी कागजात नहीं सौंपे गए हैं।
सेक्टर-34 स्थित सुपरटेक पवेलियन सोसाइटी के एओए अध्यक्ष नरेश चंद पांडेय ने बताया कि एओए की ओर से एनसीएलटी कोर्ट में सितंबर में याचिका दाखिल की गई थी। आरोप था कि कंपनी अपना काम सही से नहीं कर रही है, जिसके कारण पानी की किल्लत, बिजली और लिफ्ट फंसने की समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा था। इस पर एनसीएलएटी कोर्ट ने रखरखाव कंपनी वाईबी बिल्डर्स को 23 फरवरी को 30 दिनों के भीतर एओए को सोसाइटी हैंडओवर करने का आदेश दिया था। हैंडओवर के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।
सेक्टर-137 स्थित सुपरटेक केप्टाउन सोसाइटी के एओए उपाध्यक्ष ओम दत्त शर्मा ने बताया कि उनकी सोसाइटी के लिए भी कोर्ट ने पवेलियन के साथ ही आदेश जारी किया था। उन्होंने बताया कि अभी रख रखाव कंपनी ने सोसाइटी के महत्वपूर्ण दस्तावेज उन्हें नहीं सौंपे हैं। ऐसे में उन्होंने आईआरपी से इसकी शिकायत की है।
दोनों ही सोसाइटियों में मना जश्न
हैंडओवर मिलने का जश्न सोसाइटियों में ढोल-नगाड़ों और पूजा-अर्चना के साथ मनाया गया। लोगों ने कहा कि अब उन्हें परेशानियों से निजात मिलेगी।
Trending Videos