सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Arya Samaj will distribute Valmiki Ramayana door to doorArya Samaj will distribute Valmiki Ramayana door to door

Noida News: घर-घर वाल्मीकि रामायण बांटेगा आर्य समाज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Arya Samaj will distribute Valmiki Ramayana door to doorArya Samaj will distribute Valmiki Ramayana door to door
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। पल्ला गांव में आर्य समाज गौतमबुद्धनगर द्वारा रामनवमी के अवसर पर यज्ञ और विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें भगवान राम के चरित्र पर प्रकाश डाला गया। साथ ही घर-घर वाल्मीकि रामायण वितरित करने का फैसला लिया गया। मुख्य वक्ता एडवोकेट देवेंद्र आर्य ने कहा कि युवा पीढ़ी भगवान राम के पावन चरित्र से अनभिज्ञ होती जा रही है। उन्होंने कहा कि राम के आदर्शों पर चलकर आज भी भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है। इस मौके पर आर्य समाज के जिला प्रधान डॉ. राकेश कुमार, वानप्रस्थी देव मुनि, रंगीलाल आर्य, बिजेंदर आर्य, आचार्य कुंवरपाल शास्त्री आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed