सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Asha from Moi Majri won five lakh rupees in KBC

Noida News: केबीसी में मोई माजरी की आशा ने जीते पांच लाख

संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 26 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
सार

सोनीपत की आशा धीरयान ने अपनी मेहनत और लगन से केबीसी में पांच लाख रुपये सहित कई पुरस्कार जीते। शो में उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ चाय पीने का यादगार अवसर भी मिला। इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।

Asha from Moi Majri won five lakh rupees in KBC
फोटो : 43: केबीसी के मंच पर सोनीपत की आशा। स्वयं
विज्ञापन

विस्तार

सोनीपत। गांव मोई माजरी निवासी आशा धीरयान ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में पांच लाख रुपये जीते हैं। आशा को शो के दौरान महानायक अमिताभ बच्चन के साथ चाय पीने का अवसर मिला। आशा ने कहा इस पल को वह कभी नहीं भूलेंगी।
Trending Videos

आशा का मायका उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के खेकड़ा गांव में है। आशा की शादी वर्ष 2015 में मोई माजरी के विनोद से हुई थी। वर्तमान में आशा पति व दो बच्चों और मां के साथ सोनीपत में किराये के मकान में रहती हैं। आशा ने एमएससी केमिस्ट्री के साथ बीएड किया है। लंबे समय से एक निजी स्कूल में अध्यापन कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने पूर्व उन्होंने केबीसी की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए नौकरी छोड़ दी थी। आशा ने बताया कि बचपन में पिता केबीसी देखकर उन्हें शो में जाने का सपना दिखाते थे। पिता के निधन के बाद मां की प्रेरणा से उन्होंने केबीसी में प्रयास शुरू किया।
वर्ष 2022 में ऑडिशन तक पहुंचने के बाद भी चयन न हो पाया मगर हार न मानते हुए मार्च 2025 में दोबारा आवेदन किया। हजारों प्रतिभागियों में चयनित होकर आशा ने 10 में से 9 सवालों के सही जवाब दिए और पांच लाख रुपये, बाइक, सोने का सिक्का व दो साल तक हर महीने देसी घी जैसे इनाम जीते।
शो के दौरान एक प्रश्न गलत हो जाने से डिनर का मौका नहीं मिल सका लेकिन आशा की विनती पर अमिताभ बच्चन ने उन्हें अपने हाथों से चाय पिलाई। आशा ने कहा कि यह पल जिंदगीभर अविस्मरणीय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed