{"_id":"6a7088565e5252a585088ac0","slug":"at-the-crack-of-dawn-the-shiva-temples-resounded-with-chants-of-har-har-mahadev-grnoida-news-c-23-1-lko1064-102124-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तड़के ही हर-हर महादेव से गूंज उठे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तड़के ही हर-हर महादेव से गूंज उठे शिवालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनूठी मिसाल....दुग्धाभिषेक में चढ़ाए गए दूध के पैकेट जरूरतमंदों को किए गए वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा/नोएडा। सावन के पहले सोमवार पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। तड़के से ही मंदिरों में जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस पावन अवसर पर चढ़ाए जाने वाले हजारों लीटर दूध की बर्बादी रोकने के लिए जिले के मंदिरों ने प्रबंधन की एक अनूठी और सराहनीय पहल शुरू की है। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सीलबंद दूध के पैकेट को जरूरतमंद लोगों को बांट दिया गया। सेक्टर-44 स्थित छलेरा शिव मंदिर, सेक्टर-2 स्थित लाल मंदिर, सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-14ए स्थित शनि मंदिर समेत सभी मंदिरों में सामान्य सोमवार के मुकाबले कई लीटर दूध चढ़ाया जाता है।
ग्रेटर नोएडा के अल्फा-1 स्थित शिव मंदिर, बिसरख स्थित प्राचीन रावण मंदिर, बीटा-2 स्थित वैभव लक्ष्मी मंदिर सहित अन्य शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर विशेष पूजा की है।
सेक्टर बीटा-2 में स्थित वैभव लक्ष्मी मंदिर के पुजारी दिलीप तिवारी ने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। उन्होंने कहा कि सावन के सोमवार को श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने और जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
कालीबाड़ी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
नोएडा (संवाद)। श्रावण माह के पहले सोमवार पर सेक्टर-26 स्थित नोएडा कालीबाड़ी मंदिर में तड़के से ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सुबह चार बजे ही लग गई भक्तों की लाइन
रबूपुरा (संवाद)। सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। यमुना सिटी के भाईपुर ब्रह्नान स्थित नानकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह 4 बजे से भी भक्तों की लंबी लाइनें लग गई और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। नानकेश्वर महादेव मंदिर में आने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। किसी भी संदिग्ध के दिखने पर उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह भी मंदिर पर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मिलकर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने भोलेनाथ के दर्शन किया और जलाभिषेक कर क्षेत्र के विकास की प्रार्थना की। जलाभिषेक के बाद विधायक ने मंदिर में पौधारोपण किया।
-- -- -- -- -- -- -- -
15वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर का किया शुभारंभ
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-14ए स्थित सिद्ध पीठ शनि मंदिर में शनि सेवा समिति की ओर से 15वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ हवन-यज्ञ के साथ किया गया। वहीं, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान भोलेनाथ की आरती की और हवन में आहुति देकर शिविर का उद्घाटन किया। पूर्व मंत्री मदन चौहान, भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान और सिटीजन फोरम की अध्यक्ष शालिनी सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
मंदिरों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने निकाला पैदल मार्च
नोएडा। सावन महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान नोएडा पुलिस सतर्क है। सावन के पहले सोमवार को मंदिरों के आसपास पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरती। सोमवार को थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने मंदिरों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील भी की गई। एडीसीपी मनीषा सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने प्रमुख मंदिरों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, मुख्य मार्गों और सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और लावारिस वस्तुओं की गहन जांच की गई। ब्यूरो
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
100 से ज्यादा परिवारों ने एक साथ किया रुद्राभिषेक
यमुना सिटी। सावन के पहले सोमवार पर गौड़ यमुना सिटी में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सोसाइटी में रहने वाले 100 से ज्यादा परिवारों ने एक साथ अनुष्ठान में भागीदारी की और रुद्राभिषेक कर अपने परिवार के लिए मंगल कामना की।