{"_id":"69e8c1ab6362ea70fa0765b4","slug":"awareness-rally-organised-on-earth-day-grnoida-news-c-23-1-lko1064-92918-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पृथ्वी दिवस पर निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पृथ्वी दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। पृथ्वी दिवस के अवसर पर सेंट हूड कॉन्वेंट स्कूल में विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुईं। कक्षा 2 और कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चों ने पेड़ लगाओ, धरती बचाओ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने पेपर बैग बनाने की गतिविधि में भाग लेकर प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए छोटे-छोटे प्रयास भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
मंदिर परिसर में किया पौधरोपण
दादरी (संवाद)। पृथ्वी दिवस के अवसर पर गांव दुजाना स्थित शनिदेव मंदिर परिसर में भी उम्मीद संस्था की ओर से पौधरोपण किया गया। संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर और कपिल प्रधान ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X