{"_id":"6a70a88af2492e9c610d6e65","slug":"bjp-has-always-respected-the-gurjar-community-mp-noida-news-c-23-1-lko1064-102168-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुर्जर समाज का भाजपा ने हमेशा किया सम्मान: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुर्जर समाज का भाजपा ने हमेशा किया सम्मान: सांसद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुर्जर समाज का भाजपा ने हमेशा किया सम्मान: सांसद
- पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर बोले, दादरी से हमेशा प्यार मिला, भाजपा फिर जीतेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी रैली में सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि गुर्जर समाज का भाजपा ने हमेशा से सम्मान किया है। समाज से जुड़े भाजपा के कार्यकर्ताओं को उचित पद और जिम्मेदारियां मिलना इसका साक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर को पश्चिमी यूपी का अध्यक्ष, तेजपाल नागर को दादरी से विधायक, नरेंद्र सिंह भाटी को एमएलसी, अच्छेजा की बेटी महामेधा नागर को प्रदेश सचिव बनाना समाज का मान बढ़ाने जैसा है।
वहीं, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि जिस प्रकार क्षेत्र की जनता ने 1996 में उन्हें विधायक बनाया था। मुझे पूरा भरोसा है कि उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को ऐतिहासिक समर्थन मिलेगा। राज्यसभा सदस्य और जनसभा की अध्यक्षता कर रहे सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम जल्दी ही विकसित भारत के लक्ष्य को भी पूरा करेंगे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र सिंह भाटी एवं श्रीचंद्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने भी जनसभा को संबोधित किया।
बरसात के बावजूद जनसभा में जुटी भीड़
जनसभा में बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों का पहुंचना लगातार जारी रहा। जनसभा स्थल के बाहर और आसपास की सड़कों पर भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भीड़ बढ़ने से जीटी रोड पर भी जाम की स्थिति बनी रही। प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे निर्धारित था, लेकिन समर्थक सुबह 10 बजे से ही जनसभा स्थल पर पहुंचने लगे थे। जनसभा में महिलाओं, युवाओं और किसानों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान करीब आधे घंटे तक बारिश होती रही, लेकिन इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए तैनात रहा भारी पुलिस बल
जनसभा को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे और प्रवेश से पहले लोगों की जांच की गई। वहीं, जनसभा स्थल के सामने जीटी रोड पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने और जाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस भी मुस्तैद रही।
भीड़ जुटाने को लेकर पदाधिकारियों में दिखी प्रतिस्पर्धा
जनसभा के दौरान कई भाजपा पदाधिकारी और नेता अपने-अपने क्षेत्रों से लाई गई भीड़ को लेकर चर्चा करते नजर आए। कई नेताओं ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बसों के माध्यम से कार्यक्रम में लाने का दावा किया। जनसभा में अधिक भीड़ जुटाने को लेकर पदाधिकारियों के बीच उत्साह और प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिली।
कार्यक्रम स्थल पर दिखा योगी का बुलडोजर
जनसभा स्थल के गेट पर ही करीब सात से अधिक बुलडोजर लाइन में खड़े किए गए थे। सड़क से लेकर मंच तक बनाई गई गैलरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश के पदाधिकारियों के होर्डिग लगे थे। जनसभा स्थल पर लोग हाथों में भाजपा के झंडे और तख्ती लेकर नारे लगाते पहुंचे।