{"_id":"69c3e17bdf636572020c5ab5","slug":"brother-files-fir-against-brother-for-allegedly-breaking-idol-after-dispute-noida-news-c-491-1-gnd1001-5258-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आपसी विवाद के बाद मूर्ति तोड़ने का आरोप, भाई पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आपसी विवाद के बाद मूर्ति तोड़ने का आरोप, भाई पर प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव रीलखा का मामला, मूर्ति टूटने पर गांव में बढ़ा तनाव
- युवक ने घर के पास ही धार्मिक स्थल पर कराई थी मूर्ति की स्थापना
दनकौर। गांव रीलखा में बुधवार को धार्मिक स्थान की मूर्ति तोड़ने पर गांव में तनाव बढ़ गया। मंदिर की मूर्ति टूटी देखकर गांव के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद गांव के एक युवक ने अपने ही सगे भाई के खिलाफ शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गांव के राकेश ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उन्होंने घर के पास स्थित एक धार्मिक स्थल पर मूर्ति स्थापना की थी। इसी दौरान उसका भाई बबीत गौतम वहां आ गया और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। परिवार के विरोध करने पर वह वहां से चला गया। राकेश ने आरोप लगाया कि इसी विवाद के बाद उनके भाई ने देर रात मूर्ति तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
-- --
कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद शांत हुए लोग
मंदिर की मूर्ति टूटने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और कार्रवाई की मांग की। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। राकेश की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल उसके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos