सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Budget brings new hope to real estate sector, stalled projects expected to restart

Noida News: बजट से रियल एस्टेट में नई उम्मीद, बंद परियोजनाओं के फिर शुरू होने की आस

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Budget brings new hope to real estate sector, stalled projects expected to restart
विज्ञापन
बजट से रियल एस्टेट में नई उम्मीद, बंद परियोजनाओं के फिर शुरू होने की आस
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। केंद्रीय बजट में रियल एस्टेट सेक्टर के लिए की गई घोषणाओं ने फरीदाबाद के निवेशकों और खरीदारों में नई उम्मीद जगा दी है। रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट बनाने के प्रस्ताव को शहर के बाजार के लिए संभावित गेमचेंजर माना जा रहा है क्योंकि इससे वर्षों से अटकी हुई परियोजनाओं में फिर से काम शुरू होने की संभावना बढ़ गई है।

ग्रेटर फरीदाबाद में कई बड़े आवासीय और मिश्रित उपयोग वाले प्रोजेक्ट लंबे समय से बंद पड़े हैं। इनमें हजारों फ्लैट और प्लॉट शामिल हैं, जिनमें निवेशकों के करोड़ों रुपये फंसे हुए हैं। निर्माण रुकने, नकदी संकट और कानूनी अड़चनों के कारण ये परियोजनाएं अधर में लटकी रहीं, जिससे खरीदारों का भरोसा बुरी तरह प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट में प्रस्तावित रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के जरिए परिसंपत्तियों की रीसाइक्लिंग तेज होने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे डेवलपर्स को नई पूंजी मिलेगी और अधूरे प्रोजेक्ट फिर से पटरी पर लौट सकेंगे। उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि ट्रस्ट प्रभावी ढंग से लागू हुआ तो बंद पड़े प्रोजेक्ट पूरे होने के साथ बाजार में तरलता भी बढ़ेगी।

स्थानीय बिल्डर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि ग्रेटर फरीदाबाद में अटकी परियोजनाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में मध्यम वर्गीय खरीदार प्रभावित हैं। उनका मानना है कि पुराने प्रोजेक्ट पूरे होने से नए निवेशकों का भरोसा लौटेगा और शहर के रियल एस्टेट बाजार में फिर से गति आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed