फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Business models changing over time

Noida News: समय के साथ बदल रहे व्यावसायिक मॉडल

Thu, 23 Jul 2026 04:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
Business models changing over time
समय के साथ बदल रहे व्यावसायिक मॉडल
विज्ञापन

- आईएमएस में बीबीए, बीसीए, जनसंचार, बीए एलएलबी समेत कई पाठ्यक्रमों के दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें वर्ष के छात्रों की शुरू हुई कक्षाएं
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 62 स्थित आईएमएस में बृहस्पतिवार को बीबीए, बीसीए, जनसंचार, बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी और एलएलबी के दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें वर्ष के छात्रों की कक्षाएं शुरु हो गई हैं। इस दौरान सिंगारी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी व आईएमएस के एलुमनाई डॉ योगेन्द्र सिंह ने कहा कि तकनीक, बाजार और व्यावसायिक मॉडल समय के साथ बदलते रहते हैं, लेकिन ईमानदारी, नेतृत्व क्षमता, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति, ग्राहक केंद्रित सोच और मजबूत मानवीय संबंध आज भी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं।
वहीं, अधिवक्ता मोनिका गोयल ने विद्यार्थियों को विधि व्यवसाय, विशेष रूप से लिटिगेशन के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, चुनौतियों और सफल करियर निर्माण के लिए आवश्यक कौशलों से अवगत कराया। आईएमएस के सलाहकार प्रोफेसर डॉ जेके शर्मा ने कहा कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए केवल नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक दक्षता को विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप व्यावहारिक ज्ञान व कौशल प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मैनेजमेंट प्रोफेसर डॉ वर्तिका चतुर्वेदी ने कहा कि आईएमएस विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान काइंडवेल सॉल्यूशंस के सीईओ व एमसीए के पूर्व छात्र राघव कश्यप ने विद्यार्थियों को फिनटेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईबीएम प्लानिंग एनालिटिक्स, पावर बीआई, माइक्रोसॉफ्ट फैब्रिक और मशीन लर्निंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों व उनके उद्योग में बढ़ते उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
---------------ं
नेहा शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed