{"_id":"6a61f750f480e5647202c224","slug":"guru-mantra-revolutionary-changes-in-education-through-new-technology-noida-news-c-1-1-noi1125-4533059-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गुरु मंत्र- नई तकनीक से शिक्षा में क्रांतिकारी परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गुरु मंत्र- नई तकनीक से शिक्षा में क्रांतिकारी परिवर्तन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु मंत्र- नई तकनीक से शिक्षा में क्रांतिकारी परिवर्तन
आज का युग डिजिटल तकनीक का युग है, जहां कंप्यूटर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोल रहे हैं। एआई केवल एक आधुनिक तकनीक नहीं, बल्कि शिक्षा को अधिक प्रभावी, सरल और विद्यार्थी केंद्रित बनाने का सशक्त माध्यम बन चुकी है। यह नई तकनीक विद्यार्थियों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाती है और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती है।
एआई की सहायता से विद्यार्थियों को उनकी सीखने की क्षमता और गति के अनुसार अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जा सकती है। यदि किसी विद्यार्थी को किसी विषय में कठिनाई होती है, तो एआई आधारित प्लेटफार्म उसे अतिरिक्त अभ्यास, वीडियो, क्विज और सरल व्याख्या प्रदान करते हैं। इससे प्रत्येक विद्यार्थी अपनी क्षमता के अनुसार सीख सकता है और उसकी शैक्षणिक प्रगति में निरंतर सुधार होता है। अगर कृत्रिम बुद्धिमता और आधुनिक कंप्यूटर तकनीक शिक्षा का जिम्मेदारी और संतुलन के साथ प्रयोग किया जाएगा तो शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। यह विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
प्रिया जमवाल, एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) शिक्षिका
मॉडर्न स्कूल
----------