फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth Parliament held at Amity University

Noida News: एमिटी विश्वविद्यालय में सजी युवा संसद

Thu, 23 Jul 2026 06:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
Youth Parliament held at Amity University
नोएडा। एमिटी विश्वविघालय में यंग इंडियंस पार्लियामेंट 2026 का शुभारंभ। स्रोत कॉलेज
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री सहित 13 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ
विज्ञापन

नंबर गेम -100 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों और नीति-निर्माण की समझ विकसित करने के लिए एमिटी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय सीआईआई यंग इंडियंस पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। यंग इंडियंस और कॉन्फेडरेंशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। युवा संसद में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और सांसदों की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री सहित 13 कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

इसमें हेरिटेज एक्सपीरियंसियल लर्निंग स्कूल, एसआरएम स्कूल, रायन इंटरनेशनल स्कूल, लर्नर्स इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, पुष्प विहार, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, मयूर विहार और जेनेसिस ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर भारत नव दृष्टि पार्टी की अश्मिता को स्पीकर और नेशनल प्रोग्रस फ्रंट की गुनगुन को डिप्टी स्पीकर चुना गया।
विज्ञापन


यंग इंडियंस चेयर रवनीत ओबेरॉय ने कहा कि यंग इंडियंस पार्लियामेंट एक राष्ट्रीय नागरिक नेतृत्व मंच है, जिसे स्कूली विद्यार्थियों के लिए अनुभव-आधारित शिक्षा के जरिये लोकतंत्र को समझने व सांसद की भूमिका निभाकर संसद के कार्यों को जानने के उद्देश्य से बनाया गया है। एमिटी विश्वविद्यालय के एडिशनल प्रो. वाइस चांसलर डॉ. सुनिल खत्री ने कहा कि इस सीआईआई यंग इंडियंस पार्लियामेंट से आपको ज्ञान अर्जित करने और कौशल विकसित करने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed