{"_id":"6a61fe39f7406162290e4a6b","slug":"inspire-students-to-think-at-the-young-indian-parliament-noida-news-c-1-1-noi1125-4533118-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यंग इंडियंस पार्लियोमेंट में छात्रों ने रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यंग इंडियंस पार्लियोमेंट में छात्रों ने रखे विचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यंग इंडियंस पार्लियोमेंट में छात्रों ने रखे विचार
- अलग-अलग स्कूल के 100 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में स्कूली छात्रों में नीति-निर्माण, लोकतांत्रिक संस्थाओं, नेतृत्व, विचार रखने, चर्चा करने और संसदीय प्रक्रियाओं की समझ विकसित करने के लिए बृहस्पतिवार को यंग इंडियंस और कॉन्फेडरेंशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के सहयोग से दो दिवसीय सीआईआई यंग इंडियंस पार्लियामेंट हुई। इसमें छात्रों ने विभिन्न मंत्रियों और सांसदों की भूमिका का निवृहन किया।
इसमें हेरिटेज एक्सपीरियंसियल लर्निंग स्कूल, एसआरएम स्कूल, रायन इंटरनेशनल स्कूल, लर्नर्स इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल पुष्प विहार, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल मयुर विहार और जेनेसिस ग्लोबल स्कूल से 100 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर भारत नव दृष्टि पार्टी की अश्मिता को स्पीकर और नेशनल प्रोग्रस फ्रंट की गुनगुन को डिप्टी स्पीकर चुना गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री सहित 13 कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।
यंग इंडियंस चेयर रवनीत ओबेरॉय ने कहा कि यंग इंडियंस पार्लियामेंट एक राष्ट्रीय नागरिक नेतृत्व मंच है, जिसे स्कूली छात्रों के लिए अनुभव-आधारित शिक्षा के जरिए लोकतंत्र को समझने व सांसद की भूमिका निभाकर संसद के कार्यों को जानने के उद्देश्य से बनाया गया है।
विज्ञापन
एमिटी विश्वविद्यालय के एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डा सुनिल खत्री ने कहा कि इस सीआईआई यंग इंडियंस पार्लियामेंट से आपको ज्ञान अर्जित करने और कौशल विकसित करने का अवसर प्राप्त होगा।
---------------
नेहा शर्मा