सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Call centers will listen to the problems of workers, helpline launched

Noida News: श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे कॉल सेंटर्स, हेल्पलाइन जारी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Call centers will listen to the problems of workers, helpline launched
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


नोएडा। औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों और उद्यमियों की श्रम संंबंधी समस्याएं सुनने के लिए जिले में तीन नए कॉल सेंटर्स की शुरुआत की गई है। इसके साथ ही अब चार हेल्पलाइन नंबर्स सक्रिय हो चुके हैं। इससे उनके लिए न सिर्फ शिकायतें दर्ज कराना आसान होगा समाधान भी तेजी से मिलेगा।



यह पहल मौजूदा औद्योगिक परिस्थितियों को देखते हुए की गई है, जहां बड़ी संख्या में श्रमिक विभिन्न कंपनियों और फैक्ट्रियों में काम करते हैं। सहायक श्रम आयुक्त सुयश पाण्डेय ने बताया कि अक्सर उन्हें वेतन, कार्य परिस्थितियों, अवकाश या अन्य श्रम कानूनों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब वे सुबह 9 से लेकर शाम 7 बजे तक अपनी समस्याएं हेल्पलाइन नंबर 0120-4126892, 8796321216, 8796311216 और 8796355216 पर दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा विभाग की ईमेल आईडी complaint.dlcnoida@gmail.com पर भी शिकायत भेजने की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed