{"_id":"69b819199dfdaebd230b1b49","slug":"census-houses-to-be-counted-from-may-22-headcount-to-begin-in-february-noida-news-c-23-1-lko1064-90117-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना : 22 मई से गिने जाएंगे मकान, फरवरी में शुरू होगी लोगों की गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना : 22 मई से गिने जाएंगे मकान, फरवरी में शुरू होगी लोगों की गणना
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिलाधिकारी ने जनगणना-2027 की तैयारियों के मद्देनजर कलेक्ट्रेट में की बैठक
- बैठक में नहीं पहुंचे विकास प्राधिकरण के चार्ज अधिकारी, जताई नाराजगी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में दो चरणों में जनगणना होगी। पहले चरण में 22 मई से 20 जून के बीच मकानों की गणना होगी। जबकि दूसरे चरण में अगले वर्ष 9 से 28 फरवरी तक लोगों की गणना की जाएगी। सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक की।
उन्होंने कहा कि जिले में दो चरणों में जनगणना होगी। दोनों चरणों के शुरू होने से पहले इससे पहले फील्ड ट्रेनरों और 4000 से अधिक प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सोमवार को हुई बैठक में प्राधिकरण के चार्ज अधिकारी गायब रहें। जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि जनगणना पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। दोनों चरणों में डेटा संग्रह करने में मोबाइल एप का प्रयोग होगा। जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली पार्टल के माध्यम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि पोर्टल के माध्यम से लोगों के पास भी स्वयं की गणना दर्ज करने का विकल्प रहेगी। जो 7 से 21 मई 2026 के बीच उपलब्घ होगा।
डीएम ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के ट्रेनरों ने जिले के तीन मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया है। अब वो कुल 72 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित करेंगे। फील्ड ट्रेनरों का चयन हो चुका है। इनका प्रशिक्षण 23, 24 और 25 मार्च को होगा। इसके बाद सभी फील्ड ट्रेनर जिले के 4000 से अधिक प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। जो फील्ड पर डाटा एकत्रीकरण का कार्य करेंगे। डीएम ने बताया कि 31 मार्च से पहले सीएमएमएस पोर्टल पर मकान सूचीकरण ब्लॉक का निर्माण पूरा कर कार्यों का आवंटन कर दिया जागा। उन्होंने कहा है कि जनगणना में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Trending Videos