फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Child playing in Child PGI park suffers electric shock condition critical Electricity Department accused of ne

Noida: चाइल्ड पीजीआई के पार्क में खेल रहे बच्चे को लगा करंट, हालत गंभीर, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

Wed, 05 Aug 2026 11:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 05 Aug 2026 11:18 PM IST
सार

नोएडा के सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के पार्क में खेल रहे एक कर्मचारी के बच्चे को करंट लग गया। ऐसे में बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को तत्काल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Child playing in Child PGI park suffers electric shock condition critical Electricity Department accused of ne
करंट की चपेट में आया 7 वर्षीय अभिराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के पार्क में खेल रहे एक कर्मचारी के बच्चे को करंट लग गया। ऐसे में बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को तत्काल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी के बाद अस्पताल पहुंचे बिजली विभाग इंजीनियर के परिजनों की नोक झोक हो गई। हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने परिवार को समझाकर शांत कर दिया। इस दौरान अस्पताल परिसर में हंगामा भी हुआ।

विज्ञापन

 
बच्चे की मां दिशा गुप्ता ने बताया कि वह पीजीआई में टेक्निकल के पद पर तैनात हैं। बुधवार की शाम करीब 7 बजे उनका 7 वर्षीय बेटा अभिराज पार्क में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसने लोहे की ग्रिल को छुआ और करंट की चपेट में आ गया। उसके साथ खेल रहे बच्चों ने सूझबूझ दिखाते हुए बॉल, चप्पल और डंडे की मदद से उसे ग्रिल से अलग किया, जिससे उसकी जान बच सकी। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिशा गुप्ता का आरोप है कि लापरवाही से पार्क की ग्रिल में करंट उतर रहा था, इसके बावजूद न तो बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और न ही पार्क को बंद किया गया। यदि समय रहते कार्रवाई होती तो यह हादसा टाला जा सकता था। उन्होंने मामले में थाना सेक्टर 20 में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


घटना की जांच हो रही -
घटना की सूचना मिलने पर बिजली विभाग के इंजीनियर मौके पर जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान परिजनों और इंजीनियर के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। जांच में यदि अस्पताल प्रशासन या किसी अन्य की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि घटना की आंतरिक जांच कराई जा रही है। करंट आने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed