फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two young men on motorcycle died after being hit by speeding car in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौत से परिवारों में कोहराम

Thu, 06 Aug 2026 01:20 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 06 Aug 2026 01:20 PM IST
सार

Greater Noida Road Accident News: ग्रेटर नोएडा में बीती रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जहां तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two young men on motorcycle died after being hit by speeding car in Greater Noida
बाइक सवार दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीटा-2 थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर नवादा गोलचक्कर से डोमिनोज गोलचक्कर की तरफ जा रहे थे। अवध ग्रीन कट के सामने उनकी बाइक की कार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हादसा बुधवार देर रात को हुआ। बाइक पर सचिन (19) निवासी हमीरपुर वर्तमान पता गांव ऐच्छर और मनीष (19) निवासी हमीरपुर वर्तमान पता ओमिक्रोन सवार थे। दोनों युवक नवादा गोलचक्कर की तरफ से डोमिनोज गोलचक्कर की ओर जा रहे थे। जैसे ही बाइक अवध ग्रीन कट के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर बीटा-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
 

विज्ञापन

पुलिस ने हादसे में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है। कार चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय कार की गति कितनी थी और दुर्घटना किस परिस्थिति में हुई। वहीं एक ही हादसे में दो युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed