फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Children who are breastfed remain healthy throughout their lives.

Noida News: जो बच्चे मां का दूध पीते हैं वह जीवन भर स्वस्थ रहते हैं

Wed, 05 Aug 2026 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Children who are breastfed remain healthy throughout their lives.
नोएडा। चाइल्ड पीजीआई में नियोनेटोलॉजी और पीडियाट्रिक्स विभाग ने विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया। इस दौरान एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह ने सभी बच्चों को छह महीने की उम्र तक सिर्फ मां का दूध (एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग) पिलाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो बच्चे सिर्फ मां का दूध पीते हैं, वह जीवन भर स्वस्थ रहते हैं। ग्रेटर नोएडा के शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज में बाल रोग विभाग के हेड डॉ. आरके थापर ने आईएमएस एक्ट के बारे में बात की। जिम्स अस्पताल के बाल रोग विभाग की हेड डॉ. रुचिका भटनागर ने एनआईसीयू में अपनाए जाने वाले तरीकों के बारे में बताया। डॉ. डीके सिंह, डॉ. भानु भाखरी, डॉ. सुरेंद्र माथुर, डॉ. शिप्रा, डॉ. मोहम्मद यूसुफ, डॉ. बिमलेश और एनआईसीयू की नर्सिंग इंचार्ज शैलेश मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed