सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CME organized in JIMS, students got knowledge of modern medicine

Noida News: जिम्स में सीएमई का आयोजन, छात्रों को मिला आधुनिक चिकित्सा का ज्ञान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
CME organized in JIMS, students got knowledge of modern medicine
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के कॉलेज ऑफ एलाइड हेल्थ केयर साइंसेज की ओर से शुक्रवार को छात्रों और संकाय सदस्यों के लिए सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य अकादमिक ज्ञान को बढ़ाना और स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यावसायिक दक्षता को मजबूत करना रहा।

जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने एलाइड हेल्थ साइंसेज के क्षेत्र में निरंतर सीखने, अनुसंधान आधारित शिक्षा और अंतःविषय सहयोग के महत्व पर जोर दिया। छात्रों के लिए शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, मौखिक प्रस्तुति और पोस्टर प्रस्तुति जैसी प्रतिस्पर्धाओं में छात्रों ने भाग लिया। डीन डॉ. रंभा पाठक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, प्रिंसिपल डॉ. मनीषा सिंह, उप-प्रिंसिपल डॉ. जया भारती, डॉ. निधि पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
अकादमिक क्लिनिकल बैठक में शिशु हेमांगियोमा व प्रकाशन नैतिकता पर चर्चा
जिम्स में अकादमिक क्लिनिकल बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सा शिक्षा और शोध से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में शिशु हेमांगियोमा पर केस सीरीज़ प्रस्तुति के साथ-साथ प्रकाशन नैतिकता पर सत्र आयोजित किया गया। त्वचा विज्ञान, यौन रोग और कुष्ठ रोग विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष डॉ. पीहू सेठी ने शिशु हेमैंगियोमा से पीड़ित 14 मरीजों की केस सीरीज प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि शीघ्र पहचान और उपचार से बीमारी के प्रभाव को नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed