सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Computerized registration will start in CHC

Noida News: सीएचसी में शुरू होगा कंप्यूटराइज्ड पंजीकरण

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Computerized registration will start in CHC
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


नोएडा। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में मरीजों का कंप्यूटराइज्ड पंजीकरण होगा। इसे लेकर बीते सप्ताह अधिकारियों ने बैठक कर अगले दो महीनों में व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी थीं। जिले में भंगेल, बादलपुर, दादरी, बिसरख, कासना डाढ़ा और जेवर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों में रोजाना हजारों मरीज इलाज के लिए आते हैं।
प्रत्येक सीएचसी पर दो से तीन पंजीकरण काउंटर बनाने की योजना है। बिसरख, दादरी और भंगेल जैसे केंद्रों पर रोजाना 900 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। मैनुअल पंजीकरण में अधिक समय लगता है, जिससे मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। बता दें कि बीते साल भी कंप्यूटराइज्ड पंजीकरण की योजना बनी थी, लेकिन इसकी शुरुआत नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed