सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The authority will repair dangerous roads and open drains, work has started.

Noida News: खतरनाक सड़कों और खुले नालों को ठीक कराएगा प्राधिकरण, काम शुरू

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
The authority will repair dangerous roads and open drains, work has started.
विज्ञापन
सर्वे में 65 खतरनाक स्पॉट चिन्हित, प्लॉटों पर हादसों से सुरक्षा कराने को लेकर 12 बिल्डरों को नोटिस
Trending Videos

- फोटो है।
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण खतरनाक मोड़ और नाले व तालाब बने प्लॉटों पर सुरक्षा के इंतजाम करेगा। बीते दिनों सेक्टर-150 में खतरनाक मोड़ के कारण हुई इंजीनियर युवराज की मौत के बाद प्राधिकरण द्वारा कराए गए सर्वे में ऐसे 65 खतरनाक जगहों को चिन्हित किया गया है। प्राधिकरण ने 12 से ज्यादा बिल्डरों उनके प्लॉटों पर सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए नोटिस भी जारी किए हैं। अगर बिल्डर काम नहीं करवाते हैं तो प्राधिकरण खुद के बजट से सुरक्षा के इंतजाम करवाएगा और फिर बिल्डरों से इसकी वसूली की जाएगी। अफसरों के मुताबिक, 20 फरवरी तक सभी चिन्हित जगहों पर काम शुरू करवाने का लक्ष्य है।
प्राधिकरण के अनुसार, सेक्टर-79 स्थित एलीट गोल्फ ग्रीन सोसाइटी के पास सड़क पर दीवार बनवाई जा रही है। यहां सड़क अधूरी होने की वजह से 90 डिग्री मोड़ और इसके आगे खुला नाला था। इसी तरह सेक्टर-52 में भी सड़क किनारे खुले नाले को ढकने के लिए दीवार बनवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि सभी चिन्हित जगहों को लेकर कार्य योजना वर्क सर्कल और ट्रैफिक सेल की तरफ से बनाई गई है। कुछ जगहों पर काम शुरू हो गए हैं, बाकी जगहों पर भी जल्द शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed