सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Controversy over maintenance scheme at Supertech Eco Village-1

Noida News: सुपरटेक ईको विलेज-1 में मेंटेनेंस स्कीम को लेकर विवाद

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Controversy over maintenance scheme at Supertech Eco Village-1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ग्रेटर नोएडा । ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक ईको विलेज-1 में मार्च 2025 में लागू हुई मेंटेनेंस स्कीम को लेकर विवाद हो गया है। स्कीम के तहत भुगतान करने वाले निवासियों ने आरोप लगाया है कि घोषित लाभ अब लागू नहीं किए जा रहे हैं। मार्च 2025 में लाई गई बिजली मीटर मेंटेनेंस की इस स्कीम में 11 महीने का अग्रिम भुगतान करने पर 1 महीने की छूट देने का प्रावधान था। इस पर कई निवासियों ने एस्क्रो खाते में भुगतान किया था।
निवासियों का कहना है कि अगस्त 2025 में प्रबंधन के बदलने के बाद स्कीम पर मिलने वाले लाभ रोक दिए गए। ईको विलेज-1 सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि स्कीम को लेकर स्पष्टता नहीं दी जा रही है और निवासियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। निवासियों के प्रतिनिधि अरुण गुप्ता ने कहा कि भुगतान के बाद स्कीम के लाभ नहीं मिले। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed