सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand to close Anganwadi centers due to heat

Noida News: गर्मी के चलते आंगनबाड़ी केंद्र बंद कराने की मांग

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Demand to close Anganwadi centers due to heat
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिला प्रभारी एच एस निमेष ने उठाई मांग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा।
भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने की मांग उठी है। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिला प्रभारी एच एस निमेष समेत अन्य पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि गौतमबुद्ध नगर में इस समय भीषण गर्मी और लू का असर चरम पर है। जनपद येलो जोन की स्थिति में पहुंच गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों की उम्र तीन से छह वर्ष के बीच होती है, ऐसे में छोटे बच्चों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। संघ ने बताया कि अधिकांश केंद्रों पर बिजली, पंखे और पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। ग्राम तुगलपुर में गर्मी के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले कुछ बच्चे बीमार भी हो गए। इस पर अभिभावकों ने केंद्र पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रति नाराजगी जताई। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में पहले ही ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जा चुका है, जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चे उम्र में उससे भी छोटे हैं। इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed