सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Signature campaign will be run to save people from dogs, letter will be sent to CM

Noida News: कुत्तों से बचाने के लिए चलेगा हस्ताक्षर अभियान, सीएम को भेजेंगे पत्र

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Signature campaign will be run to save people from dogs, letter will be sent to CM
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कुत्तों से बचाने के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी दो स्थित 14 एवेन्यू सोसाइटी के लोग हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जाएगा। लावारिस कुत्तों के आतंक से परेशान निवासियों ने रविवार देर रात विरोध जताया। लोगों ने कहा कि सोसाइटी और आसपास लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। बीते दो साल में सोसाइटी में 200 से अधिक कुत्तों के काटने की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं और कुत्तों की बढ़ती संख्या पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

निवासी दीपक ने बताया कि लावारिस कुत्तों की समस्या का जल्द समाधान होना जरूरी है। बच्चों को अकेले बाहर भेजना सुरक्षित नहीं है। कई लोगों को अपने टावर तक पहुंचने में भी डर लगता है कि कहीं रास्ते में कुत्ते हमला न कर दें। लोगों का कहना है कि पार्क, बेसमेंट और मुख्य प्रवेश द्वार जैसे स्थानों पर कुत्तों की मौजूदगी से सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ रही हैं। उन्होंने प्राधिकरण से नियमों के अनुसार डॉग फीडिंग सुनिश्चित कराने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



निवासी आनंद ने बताया कि निवासी अब हर फ्लैट मालिक के पास जाकर कुत्तों को पकड़ने के लिए आवाज बुलंद करेंगे। निवासियों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन को जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त, विधायक, सांसद और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा। लोगों ने प्रशासन से सोसाइटी में सुरक्षा सुनिश्चित करने और लावारिस कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article