{"_id":"6963b1d578899f95c201e36f","slug":"dev-sharma-will-show-his-speed-in-karnataka-selected-in-national-university-athletics-grnoida-news-c-23-1-lko1064-84970-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कर्नाटक में देव शर्मा दिखाएंगे रफ्तार, राष्ट्रीय विवि एथलेटिक्स में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कर्नाटक में देव शर्मा दिखाएंगे रफ्तार, राष्ट्रीय विवि एथलेटिक्स में चयन
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा विवि का प्रतिनिधित्व करते हुए 100 व 200 मीटर दौड़ में लेंगे भाग
-12 से 16 जनवरी तक बंगलूरू में होगी 85वीं अखिल भारतीय एथलेटिक्स चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के देव शर्मा का चयन कर्नाटक में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वह 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में अपनी रफ्तार का दम दिखाएंगे। उसका चयन ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 स्थित शारदा विश्वविद्यालय में ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ है। चयनित होने पर परिवार व अकादमी में खुशी का माहौल है।
कर्नाटक के बंगलूरू स्थित राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में 12 से 16 जनवरी 2026 तक 85वीं अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन होगा। देव शर्मा शारदा विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे। इसमें देशभर के विभिन्न विवि के एथलीट भी भाग लेंगे। वह ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रॉन-3 स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में कोच सोनू भाटी व मुन्नी नागर की देखरेख में एथलीट बनने के गुर सीख रहा है। कोच सोनू भाटी ने बताया कि देव में आगे बढ़ने कर विवि का प्रतिनिधित्व करने की पूरी क्षमता है।
Trending Videos