फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgd

Noida News: आवासीय प्लॉट दिलाने के बहाने 80 लाख रुपये ठगे

Wed, 05 Aug 2026 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
dfgd
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दनकौर। दनकौर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को आवासीय प्लाट दिलाने के नाम पर 80 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। बुधवार को दनकौर पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ जालसाजी कर रुपये हड़पने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।


पीड़ित मेघराज सिंह ने शिकायत देकर बताया कि वह अपने साथी महेश व गोपीचंद निवासी ग्रेटर नोएडा के साथ मिलकर प्राॅपर्टी की खरीद फरोख्त का काम करता है। जनवरी 2025 में प्रदीप निवासी हलदोना ग्रेटर नोएडा ने साथियों से अमरपुर गांव में किसानों के एक 532 वर्ग मीटर प्लॉट को खरीदने की बात की थी। 15 जनवरी को दनकौर क्षेत्र के एक पट्रोल पंप पर किसान शिवकुमार व सूरजभान से प्लॉट की वार्तालाप हुई। पीड़ित का किसानों से करीब 80 लाख रुपये में सौदा तय हो गया और 2 लाख रुपये बयाना भी दे दिया। जनवरी और जून माह तक पीड़ित ने विभिन्न बैंक खातों से किसानों को पूरी तय रकम दे दी। उसके बाद भी किसानों ने प्लॉट का बैनामा नहीं किया। पीड़ित ने प्राधिकरण में जानकारी की तो प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर निष्पादित मिला। पीड़ित व साथियों ने आरोपियों से बात करने का प्रयास किया तो जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि पुलिस आयुक्त के आदेश पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed