सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfd

Noida News: अंतिम निवास से चरखा गोल चक्कर तक कह सड़क संवरेगी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
dfgsfd
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-94 में अंतिम निवास गोल चक्कर से लेकर चरखा गोल चक्कर एक्सप्रेसवे तक की सड़क संवरेगी। पूरी सड़क पर नई परत बिछाई जाएगी। इसके साथ ही डिवाइडर व किनारों की टूट-फूट दुरुस्त होगी। 30 मीटर चौड़ी सड़क पर यह काम करवाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने एजेंसी चयन के लिए टेंडर जारी कर दिया है। परियोजना में लागत 2 करोड़ 85 लाख 77 हजार रुपये अनुमानित है। एजेंसियों से आवेदन 8 जून तक मांगे गए हैं। इस सड़क से एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा की तरफ से आकर कालिंदीकुंज होकर दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक निकलता है। इसके साथ ही सेक्टर के अंदर व ओखला पक्षी विहार जाने वाले लोग भी इसी सड़क से गुजरते हैं। सड़क की पिछले दो साल से रिसर्फेसिंग नहीं हुई थी। इस वजह से कई जगहों पर उखड़ी हुई है। प्राधिकरण के वर्क सर्कल-9 ने रिसर्फेसिंग की योजना तैयार की है। प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि एजेंसी चयन के साथ काम शुरू करवा दिया जाएगा। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed