{"_id":"6a16f08fb96290537705fbd5","slug":"eid-ul-adha-today-markets-buzz-with-activity-grnoida-news-c-1-noi1095-4328568-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ईद-उल-अजहा आज, गुलजार हुए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ईद-उल-अजहा आज, गुलजार हुए बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मस्जिदों में दो पालियों में पढ़ी जाएगी नमाज, तीन दिनों तक पुलिस का कड़ा पहरा
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। ईद-उल-अजहा अकीदत, उत्साह और जज्बा-ए-कुर्बानी के साथ बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। इसकी पूर्व संध्या पर बाजारों में देर रात तक चहल-पहल रही। लोगों ने कपड़े, सेवइयां, मसाले, मिठाइयां और कुर्बानी से जुड़ीं जरूरतों की खरीदारी की। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कुर्बानी दी जाएगी।
दो बार में होगी ईद-उल-अजहा की नमाज
मस्जिद का नाम पहली नमाज दूसरी नमाज
सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद, 7:00 बजे 8:30 बजे
सेक्टर-31 स्थित मदीना मस्जिद, 6:45 बजे 8:00 बजे
सेक्टर-9 बैंक वाली मस्जिद 6:45 बजे 7:15 बजे
मुसल्ला मस्जिद, सेक्टर-10 6:30 बजे 7:00 बजे
सेक्टर-45, खजूर कॉलोनी मस्जिद 5:50 बजे 7:00 बजे
सेक्टर-45 , मस्जिद अल अक्सा 6:45 बजे 7:30 बजे
सेक्टर-76 मरकद मस्जिद, 6:00 बजे 7:00 बजे
खोड़ा कॉलोनी, रहमानिया मस्जिद 6:00 बजे 6:45 बजे
क्यों खास होती है यह ईद
ईद-उल-अजहा को बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। इसे त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व माना जाता है। इस दिन हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में जानवरों की कुर्बानी दी जाती है और उसका मांस जरूरतमंदों व रिश्तेदारों में बांटा जाता है। लोगों का कहना है कि यह पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और मदद का भी संदेश देता है।
पर्व के लिए खास तैयारी
शहर की बड़ी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। सभी मस्जिद में नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात रहेंगी। वहां दो पारी में नमाज अदा दी जाएगी। जो कि एक रात पहले से ही पुलिस की तैनाती देखी जा रही है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। ऐसे कई लोग होंगी जिन्होंने कई दिनों तक कुर्बान करने वाले जानवर को पाला होगी जिसकी उनको आज कुर्बानी भी देनी होगी।
विज्ञापन
बाजार रहे गुलजार
बाजारों में देर रात तक खरीदारों की भीड़ रही। कपड़ों की दुकानों, इत्र, टोपी, जूतों और मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। बच्चों और युवाओं में ईद को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। कई परिवारों ने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए उपहार भी खरीदे। सेक्टर-8 के मौलाना कारी नाजिम ने लोगों से ईद को शांति, सौहार्द और स्वच्छता के साथ मनाने की अपील की है। साथ ही कुर्बानी के दौरान प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने को भी कहा गया है।

Trending Videos