{"_id":"6a16e78a2ab1a8c29c080426","slug":"dgfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-95905-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर-3 में पानी संकट से लोग परेशान, चार साल से समाधान का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर-3 में पानी संकट से लोग परेशान, चार साल से समाधान का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेक्टर-3 के बी-ब्लॉक में बुधवार को पानी की सप्लाई बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मकानों में फर्स्ट फ्लोर तक पानी नहीं पहुंच पाया, जिससे घरेलू कामकाज करने में परेशानी हुई।
स्थानीय निवासी देवेंद्र तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से प्राधिकरण की ओर से नई पाइपलाइन बिछाने और जल व्यवस्था सुधारने की बात कही जा रही हैं। कभी टेंडर प्रक्रिया पूरी होने का आश्वासन दिया जाता है, तो कभी जल्द काम शुरू होने की बात कही जाती है, लेकिन अब तक कोई कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे लोगों में निराशा बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि पानी की पाइपलाइन आए दिन फट जाती है, जिसके कारण पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए रोजाना संघर्ष करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने संबंधित अधिकारियों से सेक्टर-3 का दौरा कर मौके की स्थिति का जायजा लेने और जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
Trending Videos