फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfd

Noida News: नकली गीजर बेचने के आरोप में कारोबारी पर केस, 27 वाटर हीटर जब्त

Fri, 17 Jul 2026 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
dfgsfd
नकली गीजर बेचने के आरोप में कारोबारी पर केस, 27 वाटर हीटर जब्त
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने कॉपीराइट उल्लंघन और धोखाधड़ी के मामले में एक कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी के कब्जे से क्रॉम्पटन कंपनी के नाम से बेचे जा रहे 27 वाटर हीटर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने जब्त सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार, मुंबई स्थित एक निजी जांच एजेंसी के रीजनल हेड शाहबाज आलम ने शिकायत दी कि उन्हें क्रॉम्पटन ग्रीव्स इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की ओर से नकली उत्पाद बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार प्राप्त है।
शिकायत के आधार पर 15 जुलाई की शाम टीम ने सेक्टर-72 पुलिस चौकी के सामने स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। जांच के दौरान गोदाम से क्रॉम्पटन ब्रांड के नाम पर रखे गए 25 लीटर और 15 लीटर क्षमता वाले 27 वाटर हीटर मिले। टीम ने दोनों श्रेणियों से एक-एक गीजर का नमूना लेकर सील किया और शेष 25 गीजर पुलिस की मौजूदगी में जब्त कर लिए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि बरामद उत्पाद नकली हैं और कॉपीराइट का उल्लंघन करते हुए बेचे जा रहे थे। पुलिस ने हमीरपुर निवासी योगेंद्र राजपूत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जब्त किए गए वॉटर हीटर की तकनीकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed